परिवर्तन
एक होस्टल कैंटीन वाले के रोज़-रोज़ नाश्ते में उपमा दे देने से परेशान 80 लोगों ने होस्टल वार्डन से शिकायत करी , और बदल-बदल के नाश्ता देने को कहा. 100 में से सिर्फ 20 लोग ऐसे थे , जिनको उपमा बहुत पसंद था , और वो लोग चाहते थे , कि उपमा तो रोज़ ही बने. बाकी के 80 लोग परिवर्तन चाहते थे. वार्डन ने वोट करके नाश्ता तय करने को कहा. उन 20 लोगों ने , जिनको ... उपमा बहुत पसंद था , उपमा के लिए वोट या. बाकी बचे 80 लोगों ने आपस में कोई सामंजस्य नहीं रखा , और कोई वार्तालाप भी हीं किया , और अपनी बुद्धि एवम् विवेक से अपनी रूचि अनुसार वोट दिया. 18 ने डोसा ना , 16 ने परांठा , 14 ने रोटी , 12 ने ब्रेड बटर , 10 ने नूडल्स , और 10 ने पूरी सब्जी को वोट दिया. 🤔 अब सोचो 🤔 क्या हुआ होगा ? उस कैंटीन में आज भी वो 80 लोग , रोज़ उपमा खाते हैं. जब तक हिस्सों में 80 बंटे रहोगे , तब तक 20% वालों का वर्चस्व रहेगा.