Windows 10 me Internet कैसे बचाए
अगर आप windows 11 या windows 10 या windows 8.1 चला रहे हैं और आपके windows में इंटरनेट डाटा जल्दी से ख़त्म हो जा रहा हैं तो इसे रोकने के लिए आपको कुछ विंडोज सेटिंग्स को (off) बंद करना पड़ेगा। ऐसा करने से आपके कम्प्युटर लैपटाप में background में चलने वाली विंडोज सर्विसेस बंद हो जायेगी जिसके कारण आपका कम्प्युटर फास्ट काम करेगा और आपका इंटरनेट डाटा भी कम खर्च होगा। जब हम कम्प्युटर को open करते हैं तो विंडोज हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम में run होता हैं और उसके साथ ही कुछ ऐसे apps भी background में run हो जाते हैं जिससे हमारा विंडोज (slow) धीमा काम करने लगता हैं। जैसे ही हम अपने windows में internet कोनेक्ट करते हैं तो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ background में चल रहे apps हमारे internet का इस्तेमाल अपनी सर्विसेस को अपडेट और आपके डाटा को इंटरनेट पर अपलोड कर रहे होते हैं। जिसके कारण आपका इंटरनेट जल्दी से खत्म होता हैं। अगर अपने डाटा अपलोड विंडोज सेटिंग्स को बंद नहीं किया हैं तो आपके कम्प्युटर में निम्न लिखित (problem) दिक्कते हो सकती हैं। कम्प्युटर (स्लो) धीमा हो जाएगा। इंटरनेट डाटा ज्...